सोनभद्र, सितम्बर 16 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल में 'स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छ भारत, विकसित भारत के संकल्प के साथ 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2026 तक चलाया जाएगा। एनसीएल मुख्यालय सहित सभी परियोजना एवं इकाइयों द्वारा स्वच्छता संबंधी जन जागरूकता अभियान, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई, सफाई के लिए जगहों की पहचान व सफ़ाई, स्वच्छ पाठशाला का आयोजन, 'स्वच्छता ज्ञान यात्रा' के ज़रिए स्कूली छात्रों और युवाओं को शामिल और जागरूक करना, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सफ़ाई मित्र सुरक्षा और सम्मान शिविर के तहत सफ़ाई मित्रों/सफ़ाई कर्मचारियों के लिए सिंगल-विंडो कैंप का आयोजन, स्वच्छता के लिए जन-भागीदारी हेतु 'स्पोर्ट्स फ़ॉर स्वच्छता', 'स्वच्छ पर्व-हरित पर्व' (स्वच्छ त्योहार), घर-घर जाकर जागरूकता अभियान, नवाचारी स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन, 'कबाड़ से जुगाड़ -...