गिरडीह, दिसम्बर 13 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के औंरा स्थित संत पॉल्स हाई स्कूल में शुक्रवार को शिल्पकला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूलों बच्चों ने कबाड़ से जुगाड़ कर एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट को बनाकर उसकी प्रदर्शनी लगायी। सीनियर एवं जूनियर बच्चों की टीम के द्वारा प्रोजेक्ट बनाए गए थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख आशा राज एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बीस सूत्री अध्यक्ष सरवर खान एवं स्कूल कमेटी के अध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी उपस्थित थे। बच्चों के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अतिथियों ने घूमकर एक-एक कर जायजा लिया एवं कबाड़ से जुगाड़ के तहत बनाए गए प्रोजेक्ट के लिए बच्चों के हौसले की आफजाई की गई। प्रमुख आशा राज ने कहा कि बच्चों के अंदर प्रतिभाओं की कमी नहीं है उसे निखारने के लिए सही प्लेटफार्म की जर...