कबाड़ से जुगाड़ कर प्रशिक्षुओं ने बनाई उपयोगी वस्तुएं
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान महिला कटरा में 'कबाड़ से जुगाड़' गतिविधि आयोजित की गई। इसमें प्रशिक्षुओं ने अनुपयोगी और बेकार वस्तुओं का इस्तेमाल कर उन्हें उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुओं में बदला। जैसे खराब डिब्बे से पेन बॉक्स, डस्टबिन आदि वस्तुएं बनाई हैं। प्राचार्य अजय पाल सोमवंशी ने कहा कि सही सोच और कौशल के माध्यम से कचरे को भी उपयोगी वस्तुओं में बदला जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.