सोनभद्र, मार्च 7 -- दुद्धी, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रामनगर मुख्य मार्ग किनारे कबाड़ लदी डीसीएम तेजी से मोड़ने के चक्कर में शनिवार की दोपहर एक मकान से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मकान में चारों तरफ दरारे पड़ गयी और पूरा मकान हिल गया। वहीं मकान के उपर लगी सीमेंट सीट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रहा कि इस दरमियान घर के छोटे-छोटे बच्चे आस-पास नहीं थे अन्यथा बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। डीसीएम को मकान से टकराने के बाद हुई तेज आवाज सुन कर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम को हटवाया गया। घटना के वक्त मकान स्वामी अपने परिवार के साथ घर के अंदर थे। यह घटना का दृश्य देख मौके पर चीख पुकार मच गई और लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी। मकान स्वामी मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.