हरदोई, अप्रैल 15 -- हरदोई। सरकार की ओर से आम लोगों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाई गई हेल्थ एटीएम मशीनें अब बदहाल स्थिति में पहुंच गई हैं। जनपद में स्थापित ये मशीनें कुछ समय तक तो सुचारु रूप से चलीं, लेकिन पिछले कई महीनों से बंद पड़ी हैं। वर्तमान में इनकी हालत यह है कि मशीनें उपयोग के बजाय एक कमरे के कोने में कबाड़ की तरह रखी हुई हैं। हेल्थ एटीएम मशीन के माध्यम से वजन, लंबाई, ब्लड प्रेशर, शुगर समेत करीब 150 प्रकार की बेसिक जांचें तत्काल संभव थीं। इससे मरीजों को छोटी-छोटी जांचों के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ता था। यह भी पढ़ें- आठ माह से नहीं हो रही अल्ट्रासाउंड की जांच, धूल फांक रही मशीनें समय की भी बचत होती थी। खासतौर पर महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को इससे काफी राहत मिलती थी। अस्पताल में मौजूद तीमा...