फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद। संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने नंगला गुजरान स्थित कबाड़ा गोदाम से कॉपर चोरी करने के मामले में मामा-भांजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों सेपूछताछ के बाद अहम सुराग मिले हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पलवल के आर्य नगर निवासी लोकेश ने शिकायत दी थी कि उसका सोहना रोड पर नंगला गुजरान स्थित बजरंग धर्म कांटा के पास कॉपर स्क्रैप का गोदाम है। 15 मार्च को उसके गोदाम में 1,170 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप आया था। 17 मार्च को जब उसने गोदाम में माल की जांच की तो करीब 600 किलोग्राम कॉपर स्क्रैप कम मिला। इसके बाद उसने मामले की शिकायत थाना मुजेसर पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान हाथरस के बिलखौला गांव हाल झाड़सेंतली न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.