मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- नगर के कैलसा मार्ग स्थित एक कबाड़ के गोदाम में रविवार दोपहर में भीषण आग लग गई। आग की सूचना पर मुरादाबाद और अमरोहा जनपद की फायर ब्रिगेड की टीमों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एहतियात के तौर पर मार्ग पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया, जिसे सुचारू कराया गया। थाना क्षेत्र के ईदगाह निवासी मेराज का गोल्डन बैंक्वेट हॉल के पास कबाड़ का गोदाम है। गोदाम चारदीवारी से घिरा था, लेकिन उस पर छत या टीन शेड नहीं था। दोपहर करीब दो बजे पास में हो रही प्लॉटिंग के दौरान किसी प्लॉट में लगाई गई आग की चिंगारी तेज हवा के चलते गोदाम तक पहुंच गई, जिससे कबाड़ ने आग पकड़ ली। यह भी पढ़ें- कबाड़ी के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.