कबाड़ गोदाम में भीषण आग, घर छोड़कर भागे लोग
मुजफ्फरपुर, जून 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैरिया गोलंबर के पास बुधवार की रात करीब सवा 12 बजे कबाड़ गोदाम में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें देख आसपास के रिहायशी इलाकों में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल से सटे नवनिर्मित अपार्टमेंट के कई परिवार के सदस्य बाहर निकलकर भागे। तपिश के चलते घटनास्थल के 50-60 मीटर के दायरे में खड़ा होना मुश्किल हो रहा था。
आग का कारण बताते हैं कि बैरिया गोलंबर से चांदनी चौक पुल छोर के बीच में सड़क किनारे धर्म कांटा से सटे दो गोदाम में प्लास्टिक रखे थे। इसी में आग लगी थी। प्लास्टिक के कारण आग काफी तेजी से फैलने के साथ धधकते हुए आसपास के आधा दर्जन से अधिक विशाल व बड़े पेड़ों तक फैल गई। पूरे इलाके में काले धुआं छा गया।
दमकल की कार्रवाई घटना की सूचना मिलने के बाद चार दमकल मौके पर पहुंची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.