कबाड़ गोदाम में आग, 25 फीट ऊंची लपटों से सहमे लोग
कानपुर, मई 26 -- कानपुर, संवाददाता। किदवईनगर के जगईपुरवा में मंगलवार तड़के एक प्लास्टिक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। पल भर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग से उठती 25 फीट ऊंची लपटों को देख क्षेत्रीय लोग सहमकर घरों के बाहर आ गए। सूचना पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने गोदाम की दीवार तोड़कर चौतरफा पानी की बौछार की, तब करीब तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है। किदवई नगर कजड़नपुरवा निवासी संजय सरोज ने भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह का जगईपुरवा स्थित प्लाट किराए पर ले रखा है, जहां उनका प्लास्टिक कबाड़ का गोदाम है। यह भी पढ़ें- गोशाला के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान खाक क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब पांच बजे गोदाम में धुआं उठा, फिर पल भर में अचानक आग की लप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.