गोंडा, मई 27 -- नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे के निकट झीलिया रोड के किनारे स्थित कबाड़ गोदाम में मंगलवार देर रात आग लग गई। गोदाम में रखी प्लास्टिक की हजारों खाली बोतल जलने लगी। आग के विकराल होते रूप को देखकर पुलिस ने फायर फाइटर्स की टीम को बुलाया। स्थिति पर काबू पाने के लिए पालिका की जेसीबी से बड़े गोदाम के दीवार को तीन जगहों पर तुड़वाया गया। पालिका के आधा दर्जन टैकर, हाइड्रोलिक लिफ्ट, मनकापुर, करनैलगज और गोण्डा की चार दमकल की गाड़ियों ने पांच घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक ने बताया कि बड़ी सख्या मे खाली बोतल, कुछ अन्य कबाड़ समेत गोदाम मे खड़ी एक डीसीएम और एक पिकप भी जल गई। यह भी पढ़ें- हापुड़ : कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी गोदाम में बिजली का कनेक्शन‌ नहीं था। एसओ अभय सिंह ने बताया की आग पर काबू पा लिया गया है। आग ...