गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम। मानेसर के गांव कांकरोला स्थित एक अवैध कबाड़ गोदाम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि धुएं का काला गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा था। करीब पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि फायर स्टेशन मानेसर को सुबह 6:50 बजे आग लगने की सूचना मिली। कबाड़ में प्लास्टिक, रबर और ज्वलनशील स्क्रैप होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। कुल नौ गाड़ियां मौके पर तैनात की गईं। करीब 5 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। हवा तेज होने के कारण आग के आबादी वाले क्षेत्र में फैलने का डर था। दमकल विभाग की मुस्तैदी से गोदाम के साथ लगती 100 से अधिक झुग्गियां जलने से बच गईं।आग की घटना के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.