लखीमपुरखीरी, अप्रैल 28 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। विकास चौराहा से मिल जाने वाले मार्ग पर फुटपाथ पर बनी प्रेम गुप्ता की कबाड़ की दुकान में सोमवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।दुकान मालिक प्रेम गुप्ता ने बताया कि शाम के समय दुकान से अचानक धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते हजारों रुपये का कबाड़ जलकर राख हो गया।घटना की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची अग्निश्मन की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.