कबाड़ की दुकानों से चोरी की पांच बैटरियां बरामद
चंदौली, अगस्त 13 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में हुई बैटरी चोरी का खुलासा करते हुए दो कबाड़ की दुकानों से 5 चोरी की बैटरियां बरामद की। बीते रविवार और रविवार की रात फेसुडा गांव में खड़े 2 हार्वेस्टर, 2 ट्रैक्टर और 1 ऑटो से गांव के ही 3 बाल अपचारियों ने बैटरियां चोरी की थीं। इसके बाद सैयदराजा की दो कबाड़ दुकानों पर बेच दिया था। वाहन मालिकों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सैयदराजा की दो कबाड़ दुकानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान चोरी की सभी 5 बैटरियां बरामद कर ली गईं। पुलिस ने कबाड़ दुकान संचालक शास्त्री नगर निवासी मिठाई लाल और गांधी नगर निवासी रब्बूल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.