गौरीगंज, फरवरी 21 -- मुसाफिरखाना। बीते 10 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र में कबाड़ कारोबारी का अपहरण कर आठ लाख रुपए की फिरौती वसूलने के मामले में शामिल रहे एक बाल अपचारी को पुलिस ने नियमानुसार निगरानी में लेकर उसके कब्जे से फिरौती के 55 हजार रुपये, घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल व एक बाइक बरामद किया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद बाल अपचारी को बाल एवं किशोर न्यायालय भेज दिया। घटना से संबंधित चार अभियुक्त पहले की जेल भेजे जा चुके हैं। कोतवाली क्षेत्र के बिसारा पूरब निवासी कबाड़ कारोबारी रमन अग्रहरि का बीते 10 फरवरी की सुबह अपहरण कर बदमाशों ने आठ लाख रुपए वसूल कर छोड़ दिया था। मामले में शामिल रहे दो अभियुक्तों को 15 फरवरी को अयोध्या पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं 16 फरवरी को अमेठी पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.