कबाड़ कारोबारी को लूटने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, तीन साथी भी धराएं
प्रयागराज, सितम्बर 4 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। थरवई थानाक्षेत्र के हार्टमनगंज में एक अगस्त की रात कबाड़ कारोबारी से असलहे के बल पर लूटपाट करने वाले बदमाश को पुलिस ने गुरुवार देर रात करीब दो बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पुलिस ने लूटपाट में शामिल तीन अन्य आरोपियों को भी पकड़ा। आरोपियों के पास से लूट गए नकदी, सोने की अंगूठी और कार भी बरामद कर ली गई है। पुलिस गिरोह के शामिल अन्य दो आरोपियों की तलाश में जुटी है।डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि कबाड़ कारोबारी जीतलाल की तहरीर पर थरवई पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच गुरुवार रात करीब दो बजे मलाक से बेरुई जाने वाले सर्विस रोड पर एक बाइक पर सवार दो बदमाश आते दिखे। पुलिस ने जब रूकने का इशारा किया, तो आरोपी फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.