एटा, जून 9 -- सकीट के मोहल्ला चक में कबाड़े की दुकान संचालक की लापरवाही के चलते नाले नालियों में गंदगी भरी हुई थी। इस खबर को हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। खबर देखकर हरकत में आई पुलिस ने कबाड़ी का सामान हटवाकर नाली को सही कराया है। नाली पर सामान रखा होने के कारण बड़ी परेशानी हो रही थी। कबाड़े की दुकान संचालक की शिकायत लिखित रूप से थाना सकीट पर दी थी। इसको लेकर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कबाड़ी की लापरवाही को देखते हुए संचालक को हिदायत देते हुए कहा कि तत्काल समाधान हो जाना चाहिए। संचालक की ओर से कबाड़े का अस्त व्यस्त पड़ा सामान तत्काल हटाया गया। लोगों का कहना है कि कबाड़े की दुकान संचालक बहार मियां से अनेकों बार समस्या की शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। पुलिस की कार्य प्रणाली देख लोगो ने खुशी जाहिर की ...