पटना, मार्च 17 -- गर्दनीबाग के शिवपुरी चौक स्थित कबाड़ी की दुकान में मंगलवार की सुबह आग लग गई। आग काफी तेजी से फैली। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियों ने सवा घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अगलगी में लाखों के सामान जल गए। मंगलवार सुबह करीब पौने नौ बजे बेऊर मोड़ के शिवपुरी चौक पर कबाड़ी की दुकान में आग लग गई। दुकान में ज्वलनशील सामान होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें कई मीटर ऊपर तक उठ रही थीं। इससे आसपास के लोगों में डर व्याप्त हो गया। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी। वहीं, सूचना पर सचिवालय अग्निशमन केंद्र से दमकल की चार गाड़ियां भेजी गईं। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने करीब 10 बजे आग पर काबू पाया। इस कारण आग बगल की अन्य दुकानों में नहीं फैली। आग से क...