हरिद्वार, मार्च 11 -- क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक कबाड़ी के गोदाम से निकल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सामने स्थित दुकान का शटर तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हादसे में दुकान के अंदर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक चालक भी घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल मजदूर को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। जानकारी के अनुसार देर रात ड्रम से भरा एक ट्रक कबाड़ी के गोदाम से बाहर निकाला जा रहा था। गोदाम में काम कर रहा एक चालक ट्रक को साइड में खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रक सामने स्थित दुकान के शटर से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का शटर टूट गया और ट्रक दुकान के अंदर घुस गया। इससे दुकान के भीतर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ट्रक चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.