रुडकी, अप्रैल 26 -- मंगलौर, संवाददाता। लंढौरा रोड पर टाटा कांटे के पास रविवार दोपहर एक कबाड़ी के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे गोदाम में रखा लाखों रुपये का कबाड़ जलकर खाक हो गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मोहल्ला बंदरटोल निवासी इकराम कुरैशी का लंढौरा रोड पर टाटा कांटे के समीप कबाड़ का गोदाम है। रविवार दोपहर अचानक गोदाम से धुएं का गुबार उठने लगा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक तेज हवाओं के कारण आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- ट्रक में रखे प्लास्टिक वेस्टेज में लगी आग स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.