उरई, मई 9 -- कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर में शुक्रवार कवर बिज्जू ने 11 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा घायल हो गया, जिसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।जवाहर नगर निवासी 11 वर्षीय सक्षम पर कवर बिज्जू ने अचानक हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों के शोर मचाने पर कवर बिज्जू वहां से भाग गया, लेकिन तब तक बच्चा घायल हो चुका था। बच्चे के शरीर पर पंजों और काटने के निशान बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मोहल्ले में भय का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसी बीच मोहल्लेवासियों ने जाल लगाकर कबर बिज्जू को पकड़ लिया और वन विभाग की टीम को सौंप दिया। वन विभाग की टीम ने जानवर को सुरक्षित कब्जे में लेकर उसे जंगल क्...