गिरडीह, अप्रैल 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल गिरिडीह प्रबंधन और पुलिस ने कोयला तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार अल सुबह कबरीबाद माइंस में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 17 बाइक जब्त की गई हैं। बताया जाता है कि हर रात बाइक के साथ कोयला तस्कर सीसीएल माइंस के अंदर घुस जाते हैं। न सिर्फ माइंस से कोयला चोरी करते हैं, बल्कि उत्पादन भी ठप कर दिया जाता है। गुरुवार सुबह लगभग 3 बजे दर्जनों बाइक के साथ तस्कर माइंस में दाखिल हो गए।इसकी सूचना सीसीएल सुरक्षा विभाग ने जीएम गिरीश कुमार राठौर और परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा को दी। यह भी पढ़ें- ढोरी व बीएंडके से 6 टन अवैध कोयला व 2 बाइक जब्त सूचना पर पीओ ने तुरंत मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और सीसी...