कबड्डी संघ का कैलेंडर जारी, गोल्ड कप रांची में
रांची, मई 20 -- रांची। झारखंड राज्य कबड्डी संघ ने वर्ष 2026-27 के लिए खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। जमशेदपुर में मंगलवार को आयोजित विशेष आमसभा में इसपर निर्णय लिया गया। अध्यक्षता महासचिव संजय कुमार झा ने की। इसमें आगामी सत्र की विभिन्न राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं, जिला संघों की गतिविधियों तथा नई कार्यकारिणी गठन पर चर्चा भी की गई। प्रस्तावित कैलेंडर के अनुसार स्व प्रो दिलीप सिंह स्मारक गोल्ड कप प्रतियोगिता मार्च-2027 में रांची में होगी। महिलाओं की प्रीमियर लीग प्रतियोगिता भी रांची में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगी। इसके अलावा विभिन्न जिलों में आयोजन होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.