कोडरमा, अप्रैल 9 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन के तत्वावधान में झुमरी तिलैया में आयोजित तीन दिवसीय कोडरमा कबड्डी लीग टूर्नामेंट के दूसरे दिन कई मैच खेले गये। इसका उदघाटन बुधवार की देर शाम भारतीय कबड्डी के पूर्व कोच बलवान सिंह, झारखंड कबड्डी, प्रदेश महासचिव विपिन कुमार सिंह, बेहरीन देश व झारखंड के कबड्डी ट्रेनर तेज माधव, कोडरमा कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सिन्हा, साकार टीएमटी के निदेशक उदय सोनी, कोडरमा खेल अधिकारी तुषार राय, नगर अध्यक्ष रमेश हर्षधर ने किया। इस कार्यक्रम का संचालन आदिरा सिंह व टूर्नामेंट अध्यक्ष विशाल सिंह ने किया। मैच को लेकर दूर-दराज से कई टीम जोश-खरोश के साथ पहुंची है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.