भागलपुर, जून 21 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। पकड़तल्ला स्थित संत जोसफ स्कूल में तीन दिवसीय सीआईएससीई अंतर-विद्यालय जोनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जोन के लगभग एक दर्जन प्रतिष्ठित आईसीएसई विद्यालयों के 400 से अधिक बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की उप-प्राचार्या सिस्टर मारिया ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश दिया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद बालिका वर्ग में संत जोसफ विद्यालय का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। सब-जूनियर वर्ग का खिताब मेजबान संत जोसफ, पकड़तल्ला ने अपने नाम किया, जबकि जूनियर एवं सीनियर वर्ग में संत जोसफ, भागलपुर विजेता रहा। वहीं बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार खेल...