फतेहपुर, मार्च 10 -- फतेहपुर। शहर के स्पोर्टस स्टेडियम में मंगलवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के लिए वॉलीबॉल, कबड्डी एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों के बीच बनाई गई टीमों के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग की कबड्डी स्टेडियम टीम विजेता, सरस्वती विद्या मन्दिर उपविजेता, बालक वर्ग में स्टेडियम विजेता एवं मदर सुहाग इंटर कॉलेज उपविजेता रहा। इसी तरह से हैंडबॉल बालिका वर्ग में आरएस एक्सेल विजेता रहा और स्टेडियम उपविजेता बना। बालक वर्ग में स्टेडियम विजेता, मदर सुहाग उपविजेता घोषित हुआ। वहीं वॉलीबॉल बालिका वर्ग स्टेडियम विजेता, सरस्वती विद्या मन्दिर उपविजेता तो बालक वर्ग में लोकल टीम विजेता, हॉस्टल टीम उपविजेता बने। खिलाड़ियों में अकांक्षा, अनुष...