सीतामढ़ी, अप्रैल 24 -- सीतामढ़ी। जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में गुरुवार को वीर कुंवर सिंह के विजय उत्सव के अवसर पर जानकी स्टेडियम स्थित कबड्डी मैदान में श्रद्धांजलि समारोह सह कबड्डी प्रतियोगता आयोजित हुई। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बाबू वीर कुंवर सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर संघ के संरक्षक पंकज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों को वीर कुंवर सिंह के त्याग, पराक्रम और बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।विजय उत्सव के अवसर पर बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- वीर कुंवर सिंह के योगदान को किया गया याद पहले मुकाबले में सीतामढ़ी टीम ने एकलव्य टीम को 35-25 अंकों से पराजित किया। वहीं बालिका वर्ग में सीतामढ़ी ग्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.