मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के रामेश्वर महाविद्यालय में बुधवार को आर्ट्स ब्लॉक एवं साइंस ब्लॉक के बीच कबड्डी प्रतियोगिता हुई। साइंस ब्लॉक ने आर्ट्स ब्लॉक को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब आर्ट्स ब्लॉक से प्रतीक ठाकुर और साइंस ब्लॉक के अमन राज को मिला। अन्य खिलाड़ियों उमंग सिंह, आदित्य राज, सौरभ श्रीवास्तव, रोहित राज और रौनक ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया।प्राचार्य प्रो. श्यामल किशोर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान किया। प्राचार्य ने घोषणा की कि महाविद्यालय में जल्द ही एक आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इस मौके पर स्पोर्ट्स पदाधिकारी डॉ. अभिनय कुमार, डॉ. शारदा नंद सहनी, डॉ. धीरज कुमार सिंह, डॉ. राकेश कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.