शामली, अक्टूबर 6 -- शामली। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली शामली की टीम ने राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शामली की 12 बालिकाओं ने सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें अंडर-17 वर्ग की शालू का राज्य स्तरीय टीम के लिए चयन हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन पांच अक्टूबर को गोरखपुर स्टेडियम में हुआ। मंडलीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद शामली की 12 बालिकाओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। पहले राउंड में अंडर-14 वर्ग की तीन और अंडर-17 वर्ग की दो बालिकाओं का चयन हुआ।फाइनल यह भी पढ़ें- राज्य स्तरीय कबड्डी के लिए शामली की शालू का चयन रा...