बेगुसराय, अप्रैल 4 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड अंतर्गत गढ़हरा हॉल्ट के पास शनिवार को दो दिवसीय डे नाइट किऊल कबड्डी प्रीमियर लीग मैच का शुभारंभ हुआ।बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार ने उद्घाटन किया। बीडीओ ने प्रथम मैच रानी और मारांची के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर शुभकामना दी। मौके पर समाजसेवी साहित्यकार विश्वंभर प्रसाद सिंह, संजीव फिरोज, समाजसेवी गोपीनाथ साह, शंभू सिंह आदि थे। अतिथियों का स्वागत संयोजक अमित ठाकुर, मनीष कुमार, विजय कुमार राय ने किया। रेफरी के रूप के शिवराम सिंह विपुल, मिथिलेश कुमार, सोनू कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं उद्घोषक के रूप में गुलशन कुमार थे। प्रथम मैच में रानी ने मरांची को हराकर प्रथम सेमीफाइनल में जगह बनायी। दूसरे मैच में बीहट मिडिल स्कूल ने किउल को हराया। दूसरा सेमीफाइल मैच दिनकर स्पॉटिंग क्लब सिम...