गाजीपुर, जनवरी 24 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर शनिवार को नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में बालिकाओं की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल में महेशपुर ने गाजीपुर को 15-10 से हराया। प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी सुबाष चंद सरोज रहे। प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में जिला अर्थ और संख्याधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद और जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने भाग लिया। क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला नेहरू स्टेडियम गाजीपुर और महेशपुर के बीच खेला गया, जिसमें महेशपुर ने 15-10 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अंजनी वर्मा (कबड्डी प्रशिक्षिका), आकाश सिंह, हीरा लाल, राजेश यादव, अजय गुप्ता, स...