भागलपुर, मार्च 11 -- कहलगांव प्रखंड के बरोहिया गांव में कृषि विभाग, भागलपुर के तत्वावधान में वाटरशेड महोत्सव के अवसर पर प्रभात फेरी के साथ पेंटिंग एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय किशनदासपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्य विद्यालय बरोहिया को 21-1 अंकों के बड़े अंतर से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय अंतिचक, किशनदासपुर, बरोहिया, भोलाटोला तथा बुद्धचक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में मुखिया कुमारी रंजिता, मनोहर सिन्हा, सहायक निदेशक कुणाल किशोर, संजुला शर्मा तथा निराला ने विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.