सीवान, फरवरी 10 -- बसंतपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित मेरा युवा भारत क्लस्टर स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बसंतपुर प्रखंड कार्यालय के खेल मैदान में हुआ। दो दिनों तक चली इस खेल स्पर्धा में क्षेत्र के युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया। समापन समारोह और फाइनल मुकाबलों का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक हेमनारायण साह एवं भाजपा जिला अध्यक्ष पूर्वी रंजीत प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विधायक व जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचने का अवसर मिलता है। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद ने विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बसंतपुर हाई स्कूल का दबदबा कबड्डी के फ...