प्रयागराज, अप्रैल 24 -- चतुर्थ वाहिनी पीएसी के मैदान पर शुक्रवार को तीन दिवसीय 29वीं अंतर वाहिनी पीएसी पूर्वी जोन की कबड्डी कलस्टर प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पूर्वी जोन की दस टीमों के 230 खिलाड़ी कबड्डी, जिमनास्टिक, खो-खो, फेसिंग प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्र ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन खो-खो प्रतियोगिता में 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी को 34वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी ने पराजित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में 04वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज ने 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर को हराया। इस अवसर पर एसएसएफ उपसेनानायक प्रेम प्रकाश यादव, उपसेनानायक विजेंद्र द्विवेदी, सहायक सेनानायक अब्दुल रज्जाक, शिविरपाल अमित कुमार व केशव चंद्र राय, सूबेदार सैन्य सहायक विजय सिंह आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- हॉकी प्रतियोगिता में पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.