संतकबीरनगर, अप्रैल 14 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। रिजर्व पुलिस लाइंस परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय गोरखपुर जोन की तृतीय अंतर्जनपदीय पुलिस खेल प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों के खिलाड़ियों को अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने चल बैजयंती व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के 11 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर की टीमों के कुल 240 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महिला एवं पुरुष वर्ग में आयोजित कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। यह भी पढ़ें- महिला कबड्डी में बिहार ने रोमांचक मुकाबले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.