कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। झांसी में आयोजित जोन लेबल प्रतियोगिता में डीके स्पोर्ट्स अकादमी कन्नौज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर बालिका वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं सीनियर वर्ग की टीम ने भी बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। कन्नौज की टीम कई वर्षों से इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही थी, लेकिन अब तक जीत हासिल नहीं कर सकी थी। इस बार डीके स्पोर्ट्स अकादमी के कोच दुर्गेश कुमार के मार्गदर्शन में खिलाडिय़ों ने कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में कन्नौज की टीम ने इटावा की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में ललितपुर की टीम को 17 अंकों से पराजित कर जूनियर बालिका वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर बीईओ सौरभ और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.