छपरा, मई 3 -- राज्य स्तरीय एकलव्य स्पोर्ट्स सेंटर में हुआ चयन फोटो - 4 मढ़ौरा कबड्डी क्लब के खिलाड़ी अंशु कुमार मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा के कबड्डी मैदान से एक शानदार खबर सामने आई है, जहाँ स्थानीय कबड्डी क्लब के एक खिलाड़ी अंशु कुमार ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र, बक्सर के ट्रायल में सफलता हासिल की है। महज 12 वर्ष की उम्र में अंशु ने यह साबित कर दिया कि अगर जुनून और लगन हो, तो ग्रामीण परिवेश भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को जन्म दे सकता है। यह भी पढ़ें- कैमूर की अनुष्का कुमारी का एकलव्य फुटबॉल सेंटर में चयनक्लब और क्षेत्र की गर्व

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...