चम्पावत, जनवरी 1 -- टनकपुर। मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी के तहत न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ में अंडर 14 व अंडर 19 बालिका वर्ग की खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता हुई। गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई अंडर 14 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में फागपुर प्रथम, आमबाग द्वितीय और ग्लोरियस अकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर-19 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में चंदनी बनबसा पहले और दयानंद इंटर कॉलेज दूसरे नंबर पर रहा। निर्णायक कल्पना आर्य, गौरव खोलिया, सतीश जोशी, नेहा नेगी, ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.