कोडरमा, जनवरी 22 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिले की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में नया इतिहास रच दिया है। जामताड़ा में आयोजित 18वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां कोडरमा और गढ़वा की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहा, जिसके बाद टाई-ब्रेकर में कोडरमा की खिलाड़ियों ने धैर्य और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए 2 अंकों से जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम की। राज्यस्तरीय खिताब जीतकर जैसे ही टीम कोडरमा पहुँची, कोडरमा जिला कबड्डी संघ की ओर से खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों में डॉली कुमारी, मनीषा कुमारी, रीता कुमारी, सिम्पी क...