बस्ती, सितम्बर 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग-बस्ती में चल रही विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए 331 खिलाड़ी, 25 संरक्षक आचार्य और 23 निर्णायक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी के अण्डर 11 बालक वर्ग में काशी प्रांत नगरीय की टीम ने गोरक्ष प्रांत नगरीय को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोरक्ष प्रांत नगरीय दूसरे तथा अवध प्रांत नगरीय तीसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग में कुल छह टीमों ने प्रतिभाग किया। यह भी पढ़ें- शिक्षा संस्कार के साथ खेलकूद करता है सर्वांगीण विकास अण्डर 14 बालिका वर्ग में गोरक्ष प्रांत नगरीय ने गोरक...