सहारनपुर, अप्रैल 8 -- मुन्ना लाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन कबड्डी, लंबी कूद और ऊंची कूद की स्पर्धाएं उत्साह के साथ आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में कुल 57 छात्राओं ने प्रतिभाग किया, जिसमें खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। कबड्डी प्रतियोगिता में छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर और ओपन ए टीम के बीच खेला गया, जिसमें ओपन ए टीम ने 35-15 के बड़े अंतर से जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा, जबकि तृतीय स्थान बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर ए टीम ने प्राप्त किया। दूसरे सत्र में आयोजित एथलेटिक्स स्पर्धाओं में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। लंबी कूद में बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर की छात्रा कु. ख...