कबड्डी में एमपीएड प्रशिक्षुओं ने बीपीएड को 25-16 से हराया
हरिद्वार, अगस्त 30 -- गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में आयोजित मैत्री कबड्डी प्रतियोगिता में एमपीएड प्रशिक्षुओं ने बीपीएड प्रशिक्षुओं को 25-16 के अंतर से पराजित किया। वहीं, खेल प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीपीएड ने प्रथम और बीपीईएस ने द्वितीय स्थान हासिल किया। शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि वर्तमान समय में जीवन पद्धति संघर्ष के दौर से गुजर रही है। युवाओं को नैतिक और अनुशासित बनाने में खेल बेहतर माध्यम हैं। खेल स्वस्थ जीवनशैली के साथ युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए आवश्यक अनुशासन और संघर्ष की भावना भी सिखाते हैं। कार्यक्रम में डॉ. अजय मलिक, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. प्रणवीर सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार, कुलभूषण शर्मा, हेमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.