मैनपुरी, नवम्बर 23 -- क्षेत्र के मधन स्थित खेल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेल लीग का रविवार को समापन हो गया। इस मौके पर मुखिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद यादव ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रविवार को फाइनल मुकाबलों में वॉलीबॉल, कबड्डी, जैवलिन थ्रो व शॉटपुट सहित कई विधाओं के मैच संपन्न हुए। कबड्डी में आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल चापरी व मधन टीम के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले में आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल चापरी ने विजय हासिल की वहीं मधन टीम उपविजेता रही। कबड्डी में रेफरी की भूमिका सुभाष व जितेंद्र ने निभाई। एथलेटिक्स में भी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जैवलिन थ्रो व शॉटपुट की सब-जूनियर कैटेगरी में प्रिंसी यादव ने प्रथम स्थान...