सुल्तानपुर, जून 11 -- सुलतानपुर,संवाददाता। कुड़वार ब्लॉक के तिरछे गांव में समाजसेवी स्व. वेदमित्र द्विवेदी मेमोरियल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सब जूनियर एवं जूनियर बालक व बालिका वर्ग में 50 मी,100 मी.200 मी. 400 मी. दौड़ एवं बालक वर्ग कबड्डी खेल में विजई खिलाड़ियों को अतिथि ब्लॉक प्रमुख कुड़वार के प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह बब्लू सिंह एवं प्रधान प्रतिनिधि श्याम बहादुर यादव ने मेडल प्रदान कर उत्साह वर्धन किया। ग्रुप ए में 100 मी. बालक वर्ग में विराट ने प्रथम, आयुष मिश्र ने दूसरा स्थान एवं शुभ शुक्ल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी 100 मी. दौड़ में अनुराग ने प्रथम स्थान, शौर्य मिश्रा ने दूसरा स्थान एवं दिव्यांशु मिश्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 मी ग्रुप बी बालक वर्ग में देव कुमार ने प्रथम, सौरभ ने द्वितीय एवं पार्थ ...