नई दिल्ली, जनवरी 12 -- पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) टीम ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा से कबड्डी प्रोमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या में शामिल दो शूटर्स और उनके साथी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी डी.जी.पी. गौरव यादव ने दी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करण पाठक उर्फ करण डिफॉल्टर निवासी अमृतसर; तरनदीप सिंह निवासी बरहेवाल, लुधियाना और आकाशदीप निवासी ऊपल, तरनतारन के रूप में हुई है। इन्हें सिक्किम पुलिस, मुंबई पुलिस, पश्चिम बंगाल एस.टी.एफ., केंद्रीय एजैंसियों और स्थानीय हावड़ा पुलिस की सहायता से गिरफ्तार किया गया है। 15 दिसम्बर, 2025 को सोहाना, एस.ए.एस. नगर में एक कबड्डी टूर्नामैंट के दौरान हमलावरों ने राणा बलाचौरिया को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.