मिर्जापुर, फरवरी 23 -- चेतगंज। विंध्य डिफेंस एकेडमी व कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से ग्राम सभा मदन पट्टी में आयोजित 30 दिवसीय नि:शुल्क कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का रविवार को भव्य समापन हुआ। शिविर ने क्षेत्र के युवाओं को खेल व अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर दिया। समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के सतीश मिश्र रहे। इस दौरान खिलाड़ियों को जूते व ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया गया। संतोष कुमार यादव,कोच के रूप में शिवराम बिंद, अंशुमान यादव,नागेंद्र बिंद खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। कबड्डी संघ के सचिव हुबलाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.