प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- सरोज विद्याशंकर इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद महोत्सव के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग (6-8) में बालक वर्ग से उत्कर्ष सिंह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अनिकेत और विष्णु तिवारी की टीमें क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग में प्रियांशी की टीम विजेता और सौम्या की टीम उपविजेता रही। सीनियर वर्ग (9-12) में संस्कार शुक्ला के नेतृत्व वाली टीम ने कड़े मुकाबले में प्रथम स्थान हासिल किया। आशुतोष और उत्कर्ष कुशवाहा की टीमों ने द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिकाओं में साक्षी गुप्ता की टीम ने बाजी मारी, वहीं सुप्रिया और स्नेहा पांडे की टीमें अगले पायदानों पर रहीं। प्रबंधक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.