गाज़ियाबाद, फरवरी 22 -- - रईसपुर खेल मैदान में एबीवीपी ने कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गाजियाबाद, संवाददाता। रईसपुर खेल मैदान में रविवार को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से चल रहे नगर खेल कुंभ के तहत प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में सदरपुर अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करके पहला स्थान प्राप्त किया। रुद्र अकादमी दूसरे और रईसपुर अकादमी तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने भाग लेकर दम दिखाया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को लगन और मेहनत से अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहने और पौष्टिक आहार लेने के लिए कहा। प्रांत मीडिया संयोजक तनिष्क शिशोदिया ने कहा कि खेल कुंभ के माध्यम से खिलाड़ियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.