कबड्डी प्रतियोगिता में मौजूद युवक को बदमाशों ने मारी गोली
बलिया, अगस्त 17 -- दलनछपरा, हिन्दुस्तान संवाद। कबड्डी प्रतियोगिता देख रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार की देर शाम गोली मार दी। घायल युवक को सीएचसी सोनबरसा और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। इस मामले में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चर्चा है कि यह घटना शराब तस्करी और पिछले दिनों हुई चाकूबाजी की घटना से जुड़ी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। स्थानीय गांव निवासी 18 वर्षीय सोनू यादव पड़ोस के रामपुर गांव में स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद प्रतिमा स्थल के पास आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता को देखने गया था। यह भी पढ़ें- Balia News: कब्बड्डी प्रतियोगिता देख रहे युवक को मारी गोली परिसर की चाहरदीवारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.