मऊ, मार्च 21 -- मऊ, संवाददाता। फर्रुखाबाद में 18 से 20 मार्च तक आयोजित तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान मऊ जिले की टीम उपविजेता रही। मऊ टीम के उपविजेता बनने की सूचना मिलते ही जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। कबड्डी प्रतियोगिता में कुल दस टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में गौतमबुद्ध नगर की टीम ने मऊ को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि मऊ की टीम दूसरा स्थान प्राप्त करते हुए उपविजेता रही। जिले के अवनीश कुमार राय, पवन गोस्वामी प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में रहे। मऊ कबड्डी एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी रघुपति यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में मऊ जिले की टीम ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...