कबड्डी प्रतियोगिता में भंजरा की टीम ने मारी बाजी
विकासनगर, जून 9 -- साहिया,संवाददाता। जौनसार-बावर पुनरुत्थान समिति की ओर से आयोजित तीन दिवसीय 33वें खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। गांव वाइज और लीग दोनों श्रेणियों में खिलाड़ियों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।मंगलवार को आयोजित गांव-स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 25 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें फाइनल मुकाबला भंजरा और टिमरा की टीमों के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा। मैच में भंजरा की टीम ने टिमरा को 28-20 के अंतराल से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। समिति की ओर से विजेता टीम भंजरा को एक लाख 11 हजार रुपये की नकद धनराशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टिमरा की टीम को 71 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं, कब्बड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.